मजदूर बानो मज़बूत (Worker Become Strong)

कामगार संरक्षण सम्मान संघ (क.स.स.स.) मानता है कि कामगार/मज़दूर को दिन भर मेहनत करने के बाद भी बुनियादी ज़रूरतों के लिए मजबूर ना होना पड़ें। मज़दूर को सिर्फ उसकी मेहनत के लिए नाही पूरी कीमत मिले बल्कि साथ में सम्मान भी मिले। एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए ज़रूरी है कि आपको लगने वाली सारी बुनियादी ज़रूरतोंजैसे स्वास्थ्य, घर, रोज़गार सुरक्षा, शिक्षा, इत्यादि मुहैया हो। इसके साथ-साथ सम्मानजनक जीवन के लिए ज़रूरी है कि जब आप अपनी रोज़ी-रोटी कमाने की उम्र में नहीं रहें या किसी हादसे के कारण आप कमाने लायक नहीं रहे तो आपको वो हर न्यूनतम सुविधा मिले जिससे आप अपना बाकी का जीवन सम्मानजनक गुज़ार सकें।

इन्ही उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए क.स.स.स. ने अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर तय किया कि मुंबई-भर के कामगारों के बीच में जाकर कामगारों के लिए बने सरकारी सामाजिक सुरक्षा संस्थानों के बारे में जागरूक करेगा और उन संस्थानों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में खुद को पंजीकृत करने के लिए प्रेरित करेगा। मौजूदा मुहीम ‘महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मण्डल’ में 50 से अधिक प्रकार के नाका कामगारों को पंजीकृत करने की मुहीम चलायेगी। साथ ही में साथी संगठनोंसे भी मदद लेकर स्थानिक स्तर पर पंजीकरण की प्रक्रिया चलाने की अपील की जाएगी।

महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मण्डल में पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया इस किताब में step by step गाइड के माध्यम से दी गयी है। साथ ही में बोर्ड के माध्यम से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी और मज़दूरों के मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी हैं।

 

बिलाल खान

(अध्यक्ष, क.स.स.स.)

10 दिसंबर 2021

Link to full booklet